पुलिस ने 15 गौधन से भरे एक कैंटरा लिया अपने कब्जे में, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

SHARE:

तावडू 10 मई : नीरज सोनी ब्यूरो चीफ दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।

तावडू पुलिस ने सूचना के आधार पर सोहन रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप नाकाबंदी कर गौधन से भरे एक कैंटरा को धर दबोचा। हालांकि आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने गौधन से भरे कैंटरा को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार पुलिस गश्त पड़ताल के दौरान सोहना टी पॉइंट पर खड़ी थी। उसी समय सूचना मिली कि गौधन से भरी एक गाड़ी अशोका लीलैंड एच आर 58 सी 8270 केएमपी धुलावट की तरफ से तावडू की तरफ आ रही है। जिस पर पुलिस ने सोहना रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद केएमपी धुलावट की तरफ से एक कैंटरा आता हुआ नजर आया। पुलिस ने टॉर्च के इशारे से उसे रुकने के लिए कहा।लेकिन कैंटरा चालक पुलिस की नाकाबंदी देख अपने कैंटरा को नाकाबंदी से 20-25 मीटर पहले छोड़कर अंधेरा का फायदा उठा कर भाग निकला।पुलिस ने गाड़ी के पास जाकर गाड़ी को चैक किया तो गाड़ी में 15 गौधन जिसमे 13 बैल, 2 गाये को बेहरहमी से रस्सियों को बांधा हुआ था। जिससे देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह गौधन गौकशी के लिए ले जाया जा रहा है। तावडू शहर पुलिस ने सभी 15 गौधन और कैंटरा को अपने कब्जे लेकर नाम पता न मालूम आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी और उक्त गौधन को डीढ़ारा गऊ शाला भेज दिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई