ब्यूरो सुल्तानपुर।
तकी मेंहदी
गोरखपुर सांसद व प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन के हलियापुर पहुंचने पर समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। लखनऊ से अयोध्या जाते समय हलियापुर कुरेभार मोड़ पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
समाजसेवी नितीश मिश्र ने फूल-माला पहनाकर सांसद रवि किशन का स्वागत किया। समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान रवि किशन ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन नगरी है और वहां का विकास पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह, आशीष सिंह एडवोकेट, विपिन मिश्रा दस्तावेज लेखक, शनि पाण्डेय, विकास मिश्र एडवोकेट, प्रशांत सिंह, भीमसेन, आनंद मिश्रा, धीरेन्द्र त्रिपाठी, गिरजा पाण्डेय एवं जयप्रकाश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







