दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 06 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 09 मई 2026 को साइबर सेल एवं थाना मनेन्द्रगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उदलकछार में सिरौली मार्ग के किनारे झाड़ी जंगल में कुछ व्यक्ति छुपकर रूपये-पैसों का दांव लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीम ग्रामीण वेशभूषा में मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी चार्जेबल बल्ब की रोशनी में ताश पत्ती से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। मौके से कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी नीलेश सोनी– निवासी कोतमा, जिला अनुपपुर (म.प्र.), आफताब अहमद– निवासी बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया, राकेश सेन– निवासी चिरमिरी, जिला एमसीबी, हरदीप सिंह– निवासी चिरमिरी, श्रवण कुमार जायसवाल– निवासी मनेन्द्रगढ़, आलोक कुमार केंवट– निवासी मनेन्द्रगढ़।
जप्त सामग्री
₹1,20,000/- नगद राशि, 52 पत्ती ताश, एक पुरानी गमछा, एक चार्जेबल बल्ब पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्यवाही की गई।
इस कार्रवाई में निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक पुष्कल सिन्हा, प्रधान आरक्षक प्रिन्स, प्रधान आरक्षक सुनील रजक, प्रधान आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक उत्तरा कश्यप, आरक्षक भूपेंद्र यादव, आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, आरक्षक दीप तिवारी, सीओ सचिन खुरसेल, चालक नोहर सिंह, चालक रोशन राव एवं सैनिक विनीत सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
एमसीबी पुलिस “अपराध पर प्रहार — जनता का विश्वास
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







