डॉक्टर पुष्पा कन्नौजिया राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से हुई सम्मानित

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश द्वारा समाज कल्याण, मानव सेवा एवं जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए शहर की समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉक्टर पुष्पा कन्नौजिया को प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। डॉक्टर पुष्पा कन्नौजिया लंबे समय से रक्तदान, नशामुक्ति अभियान, युवा सशक्तिकरण एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता जैसे क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने डॉक्टर पुष्पा कन्नौजिया को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उनके सम्मानित होने पर शहर के सामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment