वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध मडियादो वन परिक्षेत्र बफ़र प्रबंधन ने की कार्यवाही

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

मनकपुरा के जंगल मे 50 हेक्टेयर से हटाया गया अवैध कब्जा
दमोह – पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ियादो वनपरिक्षेत्र बफरजोन के जंगल मे वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग की टीम ने कार्यवाही की है। क्षेत्र संचालक ब्रजेन्द्र श्रीवास्तव और उपसंचालक वीरेंद्र पटेल के निर्देश पर अधीक्षक केन घड़ियाल खजुराहो कृष्णा मरावी और वनपरिक्षेत्र अधिकारी मडियादो बफ़र जेपी मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मनकपुरा वीट के कक्ष क्रमांक 01 आरएफ 31 में करीब 50 हेक्टेयर वनभूमि से अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की
उक्त वनभूमि पर ग्रामीणों द्वारा अवैध निर्माण और कृषि कार्य किया जा रहा था। कुछ ग्रामीणों ने स्वयं ही अपने मकानों से सामग्री हटाई। वनभूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद मौके पर ही कंटूर टेंच खोदकर वनभूमि को विभाग ने अपने कब्जे में लिया। करोड़ो रूपये कीमत वाली बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में मडियादो बफ़र स्टाफ, किशनगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रतीक अग्रवाल, किशनगढ़ कोर महेश प्रसाद अहिरवार, वनपरिक्षेत्र अधिकारी केन घड़ियाल बीनू सिंह बघेल, हिनौता,मडला बाजना वनपरिक्षेत्र स्टाफ, अधिकारी,राजस्व अमला और मड़ियादो और रजपुरा पुलिस थानों के बल मौजूद रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment