कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में 10 मई को कक्षा 9 वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा शासकीय पंडित चक्रपाणि हायर सेकेंडरी बलौदाबाजार में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान डिप्टी कलेक्टर अरुण सोनकर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरज मानिकपुरी तहसीलदार निवेश कुरेटी उपस्थित रहे एवं परीक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।
प्रयास प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत विद्यार्थियों 214 में से 178 उपस्थित रहे। वही 36 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







