कांग्रेस पार्टी द्वारा जनसमस्याओं को लेकर विशाल आंदोलन भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों किपर जमकर हमला

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/चिरमिरी

शहर की बदहाल सड़कों, गहराते पेयजल संकट, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों, विकास कार्यों में अवरोध एवं लगातार उपेक्षित होती जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन, आमसभा एवं चक्का जाम आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं महापौर रामनरेश राय पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चिरमिरी को सुनियोजित तरीके से विकास से वंचित किया जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि केवल घोषणाएं करने में व्यस्त हैं, जबकि चिरमिरी की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता अब जवाब मांग रही है और कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवांश जैन ने मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और महापौर रामनरेश राय को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग चिरमिरी को केवल राजनीति का माध्यम समझ रहे हैं। शहर की सड़कें बदहाल हैं, पानी की समस्या विकराल हो चुकी है, लेकिन मंत्री और महापौर जनता की समस्याओं पर मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता की परेशानी दिखाई नहीं देती, क्योंकि उनका ध्यान केवल फोटो खिंचवाने और राजनीतिक प्रचार में लगा हुआ है। पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में चिरमिरी का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने पद का उपयोग केवल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कर रहे हैं, जबकि शहर की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि महापौर रामनरेश राय नगर निगम चलाने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। शहर में न सड़क है, न पानी, न सफाई की व्यवस्था, फिर भी भाजपा नेता झूठे विकास के दावे कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा ने कहा कि महिलाओं को पानी के लिए रोज संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन नगर निगम और भाजपा सरकार को जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। उप नेता प्रतिपक्ष एम डी इकराम ने कहा कि भाजपा शासन में चिरमिरी की पहचान केवल बदहाली और उपेक्षा बनकर रह गई है। जनता ने बदलाव के नाम पर भाजपा को मौका दिया था, लेकिन आज जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि चिरमिरी की सभी मुख्य सड़कों का तत्काल पक्कीकरण किया जाए, पेयजल संकट का स्थायी समाधान किया जाए, SECL द्वारा विकास कार्यों पर लगी रोक हटाई जाए, शहर की बंद स्ट्रीट लाइटें तत्काल चालू की जाएं तथा चिरमिरी को उसका अधिकार और सम्मान दिया जाए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत