वन पशु कल्याण बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य बने संदीप कुमार साह एवं पवन सिंह, म्योरपुर में हुआ स्वागत

SHARE:

सोनभद्र । पशु कल्याण एवं वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे संदीप कुमार साह एवं पवन सिंह को वन पशु कल्याण बोर्ड का कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर पशुचिकित्साधिकारी म्योरपुर डॉ. राहुल राज एवं मोबाइल वेटनरी यूनिट के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि भास्कर के नेतृत्व में दोनों नव नियुक्त सदस्यों को विधिवत कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर संदीप कुमार साह एवं पवन सिंह का भव्य स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों समाजसेवी लंबे समय से पशु संरक्षण, पशु चिकित्सा जागरूकता एवं पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए कार्य करते रहे हैं। उनके अनुभव एवं सक्रियता से वन पशु कल्याण बोर्ड को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में पशु कल्याण संबंधी योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।डॉ. राहुल राज ने कहा कि पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना समाज में विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे तथा पशुओं के उपचार एवं देखभाल को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष पहल की जाएगी। वहीं डॉ. ऋषि भास्कर ने कहा कि मोबाइल वेटनरी यूनिट के माध्यम से दूरदराज क्षेत्रों तक पशु चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं और भविष्य में इसे और प्रभावी बनाया जाएगा।नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार साह एवं पवन सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पशुओं के संरक्षण, उपचार एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा तथा लोगों को पशु क्रूरता रोकने के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पशुपालक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत