(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
(एटा) : क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा आज दिनांक 08.05.2026 को यूपी-112 पीआरवी संख्या 6834 का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली, उपकरणों की स्थिति और तत्परता को परखा।
CO ने ड्यूटीरत कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे हमेशा सतर्क और मुस्तैद रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए। साथ ही, आमजन की शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि जनता में सुरक्षा की भावना और मजबूत हो सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







