उत्तर प्रदेश जनगणना 2027 कार्यक्रम प्रारंभ दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से राधेश्याम गुप्ता
कमासिन बांदा उत्तर प्रदेश जनगणना 2027 कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड कमासिन सभागार में कर्मचारियों व अधिकारियों, ग्राम प्रधान आदि की बैठक व प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना के तहत स्वगणना की प्रक्रिया को समझाया गया। खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी ने प्रक्रिया को कैसे संपन्न किया जाएगा विधिवत समझाया गया। ब्लॉक प्रमुख राबेन्द गर्ग ने कहा 7 म ई 2026 से उत्तर प्रदेश जनगणना 2027 की शुरुआत हो चुकी है जिसके अंतर्गत 21 म ई2026 तक प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना के तहत स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी और परिवार की जानकारी हेतु 33 सवाल पूछे जाएंगे घर का प्रकार, बिजली, पानी, शौचालय, परिवार के सदस्य, संपत्ति आदि का विवरण भी बताना होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राबेन्द गर्ग, खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी, विनोद कुमार एडिओ पंचायत, धर्मपाल यादव एडिओ आईएसबी, शत्रुघ्न एडिओ एजी, धर्मेंद्र सिंह, सच्चिदानंद द्विवेदी ,संजय द्विवेदी ,प्रमोद कुमार, अमित सिंह ,योगेंद्र सिंह, अविनाश सिंह आदि सचिव व कमासिन ,परसौली, जामू, बुढौली, भाटी , आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार ,अभिषेक, प्रदीप चौधरी आदि कर्मचारी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण दौरान वीडियो के माध्यम से सभी को जानकारी दी गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment