खबर का असर- पीडब्लूडी एसडीओ चैनपुर रोड़ देखने पहुंचे ग्रामीणों ने बताई परेशानी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो, नीरज बिदुआ

सड़क किनारे खूंटियां लगाने से भूमि होगी खाली
बरेली। लम्बे समय से बरेली चैनपुर मार्ग का निर्माण कार्य रूका हुआ है। सड़क चौड़ाई कम रखे जाने का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। मंत्रियों अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए इसी के साथ चैनपुर रोड़ का काम बंद होना ग्रामीणों को हो रही आवागमन में भारी परेशानियां अख़बारों, न्यूज़ चैनलों की प्रतिदिन सुर्खिया भी बन रही है।
*पीडब्लूडी अधिकारी पहुंचे-* ग्रामीणों की सक्रियता और अख़बारों, न्यूज़ चैनलों में प्रतिदिन समाचार के असर से गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के एसडीओ चैनपुर रोड़ की दुर्दशा देखने पहुंचे। ठेकेदार सड़क किनारे भूमि न होने का बहाना बना कर 7 मीटर चौड़ाई के स्थान पर 3.75 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा था जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध कर 7 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों एवं पीडब्लूडी अधिकारियों के बीच चर्चा हुई ग्रामीणों ने कहा कि 7 मीटर चौड़ी सड़क के लिए दोनों किनारों पर खूंटियां लगा दी जाए, ग्रामीण एक दो दिनों में भूमि खाली छोड़ देंगें।
*वर्षा पूर्व निर्माण जरूरी-* पिछले अनेक महीनों से डामर की सड़क खुदी पड़ी हुई है। ठेकेदार द्वारा मिट्टी डाल दी है। ऐसी धूल, गड्डो भरी सड़क पर प्रतिदिन हजारों ग्रामीण बमुश्किल आवागमन कर पा रहे है। 15 जून से वर्षा काल शुरु हो जाएगा। मात्र एक माह में लगभग 11 कि.मी. लम्बी सड़क का 15 करोड़ 16 लाख की राशि खर्च कर निर्माण होना है मार्ग पर अनेक स्थान पर पुलिया अधूरी पड़ी हुई है। यदि शीघ्र निर्माण नहीं हुआ तो बरेली चैनपुर मार्ग से जुड़े एक दर्जन से अधिक ग्रामों के ग्रामीणों का बारिश में आवागमन बंद हो सकता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत