दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप सिवनी
मनरेगा बना सत्ता का हथियार शांति धाम सीसी रोड में भी घोटाले की बू क्या केवलारी में विकास के नाम पर चल रहा है लूट का खुला खेल
सिवनी जिले की जनपद पंचायत केवलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत बनाथर इन दिनों गंभीर आरोपों के घेरे में है मनरेगा योजना के तहत बनाए जा रहे नवीन तालाब निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और मजदूरों के नाम पर राजनीति किए जाने के आरोपों ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्य कम और कुर्सी बचाओ खेल ज्यादा चल रहा है ग्रामीणों के अनुसार 7 मई 2026 को एक तरफ लगभग 100 मजदूरों की मनरेगा कार्य में उपस्थिति दर्ज दिखाई गई वहीं दूसरी तरफ उसी दिन बड़ी संख्या में मजदूरों को जिला पंचायत सिवनी ले जाकर शक्ति प्रदर्शन और पक्ष रखने की रणनीति बनाई गई अब सवाल उठ रहा है कि आखिर काम पर मजदूर थे या राजनीतिक प्रदर्शन में मामले को पंचायत के अतिरिक्त प्रभार की अंदरूनी लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है सूत्रों का दावा है कि फर्जी हाजिरी कार्यस्थल प्रबंधन और भुगतान प्रक्रिया में भी बड़ा खेल हो सकता है यदि निष्पक्ष जांच हुई तो कई जिम्मेदार चेहरे बेनकाब हो सकते हैं इधर ग्राम पंचायत बनाथर में शांति धाम की सीसी रोड निर्माण पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में न तो बेस डाला गया न प्लास्टिक बिछाई गई न सही तरीके से तराई की गई और जल्दबाजी में सड़क तैयार कर दी गई आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि सरपंच सचिव सब इंजीनियर और ठेकेदार की मिलीभगत से घटिया निर्माण कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है वहीं दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ने संकेत दिए हैं कि पंचायत के अन्य विकास कार्यों में भी जल्द बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं सड़क निर्माण में बेस सही तरीके से नहीं डाला गया प्लास्टिक शीट नहीं बिछाई गई वाइब्रेटर का उपयोग नहीं हुआ
तराई नहीं की गई और जल्दबाजी में सड़क तैयार कर सरकारी राशि निकालने की कोशिश की गई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच सचिव सब इंजीनियर और ठेकेदार की कथित मिलीभगत से घटिया निर्माण कराया गया जिसकी परतें अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं
प्रशासन की चुप्पी पर भड़के ग्रामीण गांव में सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात को लेकर है कि लगातार शिकायतों और आरोपों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन बने हुए हैं ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मामला जिला स्तर से लेकर भोपाल तक पहुंचाया जाएगा दैनिक केसरिया हिंदुस्तान करेगा बड़ा खुलासा सूत्रों की मानें तो ग्राम पंचायत बनाथर में केवल यही दो मामले नहीं हैं बल्कि कई अन्य विकास कार्यों में भीभारअनियमितताओं की फाइलें तैयार हो रही हैं दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जल्द ही पंचायत के अन्य कार्यों भुगतान रिकॉर्ड और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े नए दस्तावेजों का खुलासा कर सकता है जिससे केवलारी क्षेत्र की राजनीति और प्रशासन में बड़ा भूचाल आ सकता
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







