हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। मंगलवार के बाद गुरुवार को सुबह मौसम में फिर बदलाव हुआ और ज्येष्ठ मास में सावन भादौ जैसा नजारा दिखा तेज हवाओं के साथ बदरा जमकर बरसे इससे सबकुछ तर बतर हो गया। मौसम का यह रूप देखकर किसने भौचक हो गया है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से सैकड़ो पेड़ धराशाई हो गए और पलरा विदोखर मार्ग पेड़ टूट जाने से जाम हो गया बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।
गत मंगलवार को बारिश और आंधी ने जमकर कहर बरपाया था बुधवार को गनीमत रही। गुरुवार को सुबह मौसम ने अचानक फिर पलटी मारी और सुबह 8:00 बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई ज्येष्ठ मास में सावन भादौ जैसा नजारा नजर आया। आधे घंटे की बारिश से सबकुछ तर बतर हो गया। तेज आंधी के चलते खेत खलिहान में खड़े सैकड़ो पेड़ धराशाई हो गए। विदोखर पलरा मार्ग में बबूल का पेड़ उखड़कर सड़क पर जा गिरा। इससे यह मार्ग ठप हो गया तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते सुमेरपुर द्वितीय एवं विदोखर विद्युत सब स्टेशन से जुड़े करीब एक दर्जन गांवो की आपूर्ति प्रभावित हो गई। दिन भर चले मरम्मत कार्य के बाद शाम को आपूर्ति बहाल हो सकी। बारिश के चलते गेहूं खरीद केंद्रों के बाहर पड़ा किसानों का गेहूं भीग गया। गुरुवार को किसी भी केंद्र पर खरीद कार्य नहीं हुआ। किसान दिन में धूप निकलने के बाद गेहूं सूखाता नजर आया। प्रकृति का यह रूप ज्येष्ठ मास के शुरुआत में देखकर किसान भौचक रह गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







