हिस्सा बटवारे को लेकर हुए विवाद के चलते परिवार में हुआ खूनी संघर्ष, भाइयों ने पिता के साथ मिलकर अपने ही भाई और उसकी पत्नी को बेरहमी से पीट कर किया घायल

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

हमीरपुर जनपद में राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत मुस्करा खुर्द गांव में हिस्सा बटवारा को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दो भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर अपने ही विपक्षी भाई और उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए उनकी लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल दंपत्ति को आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत मुस्करा खुर्द गांव के निवासी अमरसिंह पुत्र भागीरथ ने आज जानकारी देते हुए बताएं कि परिवार के बीच होने वाले हिस्सा बंटवारा को लेकर उसके भाई और पिता उसके साथ गाली गलौज करने लगे। बताया कि जब उसने गाली गलौज करने का विरोध किया तो तीनों लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बताया कि उसके साथ मारपीट होती देख कर जब उसकी पत्नी शशि उसे बचाने के लिए दौड़ी तो उक्त दबंगों ने उसकी पत्नी शशि के साथ भी मारपीट कर उसे और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा उन दोनों को राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं पीड़ित दंपति ने मझगवां थाने में तहरीर देने की बात कही है। मामले में मझगवां थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment