58 वी राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में नूह जिले के 24 बास्केट बॉलर का हुआ चयन,जिले में खुशी का माहौल

SHARE:

तावडू 7 मई (नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान)
जिला रोहतक के किलोई में होने जा रही राज्यस्तरीय 58 वी तीन दिवसीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला नूह से 24 बास्केटबॉलर का चयन किया गया है। जिससे इन बच्चों के अभिभावकों सहित क्षेत्र के लोगो भारी खुशी का माहौल है।जिलेवासियों ने इनके विजयी होने की कामना की।
जिला नूह बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष टी. सी सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि गत 2 मई को नूह में जिलास्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे पूरे जिले से अच्छे खेलने वाले 12 लड़कियां हिमांशी शर्मा , उर्मिला ,सविता, सलोनी ,जिया ,नंदिनी , माही, नेहा चौहान , मानसी, सोनम, नेहा व हिमांशी प्रजापत तथा स्टैंडबाय में ऋतु को और 12 लड़के संदीप सैनी , यश शर्मा ,शाश्वत सैनी, रुद्र प्रताप सिंह ठाकरान, भविष्य,हिमांशु ,चिराग, सचिन, रक्षित, सोम्य, हरीश, राहुल व स्टैंडबाय में खुशवंत खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी अब 8 मई से 10 मई तक जिला रोहतक के किलोई में होने जा रही बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर परचम लहरायेंगे। दीपक शर्मा, टी,सी सैनी व बास्केटबॉल कोच योगेंद्र धानिया, श्रीमति सुमन सैनी , संस्कृत मॉडल स्कूल नंबर वन के प्रिंसिपल मुकेश शास्त्री, वेटलिफ्टिंग कोच आबिद हुसैन, लेक्चर नरेंद्र मोहनिन्या सहित बच्चो के अभिभावकों ने सभी बास्केट बॉलर को आशीर्वाद दिया और हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई