राजेन्द्र तिवारी दमोह
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मौके पर परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित बी कूल्ज़ ब्रांड चौकोबार फ्रोजन डेजर्ट के लिए गए नमूनें, गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गये,
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दमोह शहर स्थित बी कूल्ज़ आइस क्रीम एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया, दमोह शहर में चमन चौक, गढ़ी मोहल्ला,बजरिया वार्ड नंबर 1 स्थित अमन फूड्स का निरीक्षण किया गया, उक्त अमन फूड्स के पास बी कूल्ज़ ब्रांड के आइस क्रीम एवं फ्रोजन डेजर्ट की होलसेल एजेंसी है, मौके पर परिसर में संग्रहित बी कूल्ज़ ब्रांड चौकोबार फ्रोजन डेजर्ट के नमूनें जांच हेतु लिए गए, इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, मौके पर परिसर संचालक को पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, एनुअल मेडिकल सर्टिफिकेट एवं फोस्टेक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बनवाने हेतु निर्देशित किया गया,
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







