अंबाह में टीआई वीरेश कुशवाह के नेतृत्व में शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने उद्देश्य से पुलिस द्वारा निकला फ्लैग मार्च

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अंबाह। शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अंबाह पुलिस द्वारा थाना प्रभारी टीआई वीरेश कुशवाह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। टीआई वीरेश कुशवाह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है तथा असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस जवानों ने पूरे नगर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि माहौल खराब करने या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता की सराहना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment