निमाड़ की खूबसूरती रूपाली परिहार को एलिगेंट ब्यूटी फेस का अवॉर्ड मिला

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरोचीफ श्याम कुशवाह

इंदौर के 5 सितारा होटल ग्रैंड शेरटेन में बीते दिनों एक गरिमामय और भव्य फैशन शो में 19 वर्षीय निमाड़ी गर्ल रुपाली परिहार को मिला एलिगेंट ब्यूटी फेस ऑफ 2026 का अवॉर्ड और क्राउन मिला,
शहजादा
एलिना द्वारा प्रस्तुत
एलीगेंट स्वर्णिम फ्यूजन रनवे सीज़न 2.0 का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसने फैशन के साथ-साथ समाज को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश भी दिया। इस आयोजन का सफल संचालन एलीगेंट स्वर्णिम की संस्थापक दीपिका शर्मा, एसोसिएट पार्टनर डॉ. विनीता कुमार तथा ओलम्पिका दास मिश्रा द्वारा किया गया,
कार्यक्रम के सहयोगी रूप-सज्जा एवं इंदौर प्रॉपर्टीज रहे।
कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, एन.एस.टी.आई. के छात्रों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
वरिष्ठ पत्रकार एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त अंक ज्योतिषी श्री राजेश उषा शर्मा जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। विशेष अतिथि के रूप में राजकुमार चौधरी उपस्थित रहे। वहीं, सितारा अंतरराष्ट्रीय रनर एवं गोल्ड मेडलिस्ट नित्या सिंह भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई