वैकमेट इंडिया ने सीएसआर फंड से मथुरा पुलिस को सौंपे करोड़ों के आधुनिक संसाधन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/पालेन्द्र सिंह

मथुरा। जनपद की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रणाली को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। वैकमेट इंडिया लिमिटेड ने अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत मथुरा पुलिस को 2,03,77,788 रुपये की लागत के आधुनिक उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराए हैं।
इस पहल के तहत शहर की सुरक्षा के लिए 192 एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें एक केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। यह सिस्टम लाइव सर्विलांस और डेटा एनालिटिक्स से लैस है। अब जनपद में कुल 70 लोकेशन पर 280 कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। ये कैमरे 200 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ते वाहनों की नंबर प्लेट पढ़ने, वाहन के रंग और मॉडल की पहचान करने तथा चोरी के वाहनों का अलर्ट देने में सक्षम हैं। सुरक्षा के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के लिए भी विशेष संसाधन दिए गए हैं जिसमें इंडस्ट्रियल फोम टेंडर के अंतर्गत वाहन केमिकल और पेट्रोलियम से लगी भीषण आग को बुझाने में सक्षम है। हेवी ड्यूटी लिफ्टर क्रेन के जरिए सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त या बाधा बने भारी वाहनों को हटाने के लिए इसका उपयोग होगा, जिससे यातायात सुचारू बना रहेगा।
पुलिस लाइन मथुरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैकमेट इंडिया के निदेशक राज नारायण अग्रवाल, नितिन अग्रवाल और राहुल अग्रवाल ने इन संसाधनों की सांकेतिक चाबियाँ अपर पुलिस महानिदेशक (आगरा जोन) अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस उपमहानिरीक्षक (आगरा रेंज) शैलेश कुमार पांडेय को सौंपी। इसके पश्चात वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने वैकमेट इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये आधुनिक संसाधन जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को एक नई मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने प्रेजेंटेशन के जरिए उपकरणों की खूबियां बताईं। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment