_मूल विद्यालय वापसी को लेकर बीएसए से मिला प्रा. शि. मि. संघ_ शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी का आदेश जल्द: बीएसए उपेन्द्र गुप्ता

SHARE:

ब्यूरो सुल्तानपुर
तकी मेंहदी

सुलतानपुर:उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, सुलतानपुर के जिलाध्यक्ष वृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह की सफलता पर बीएसए को बुके भेंट कर आभार जताया। जिलाध्यक्ष वृजेश पाण्डेय ने मांग रखी कि अन्य जनपदों की तरह सुलतानपुर में भी विकल्प भरने वाले इच्छुक शिक्षामित्रों की सूची जारी कर मूल विद्यालय वापसी का आदेश शीघ्र निर्गत किया जाए।महामंत्री पवन कुमार व कोषाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र ने बताया कि कई शिक्षामित्रों की तैनाती 70-80 किमी दूर होने से शिक्षण कार्य और जीवन-यापन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रांजली श्रीवास्तव ने इस प्रक्रिया को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इस पर बीएसए उपेन्द्र गुप्ता ने तत्काल पटल बाबू अविनाश यादव को निर्देश दिए कि सभी विकास खंडों से पत्र के माध्यम से जल्द सूची मंगवाकर जिला स्तर पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि मूल विद्यालय वापसी का आदेश जारी हो सके। इस अवसर पर राजदेव यादव, नीरज कुमारी, वंदना तिवारी, दीप्ती, अंकित श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment