जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत मेरा युवा भारत, उत्तर प्रदेश द्वारा 01 मई से 03 मई 2026 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में जनपद पीलीभीत के प्रतिभागियों ने केन्द्रीय बजट 2026 विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर अपनी वक्तृत्व कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जनपद से चयनित पांच विजेता प्रतिभागियों-निमिष पाल, चाहत ऋषिवर, नैंसी पाण्डेय, खुशी शुक्ला एवं दीपक वर्मा ने केन्द्रीय बजट 2026 से जुडे़ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार तार्किक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने भाषणों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि, डिजिटल विकास, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिभागियों ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि केंद्रीय बजट केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के विकास की दिशा तय करने वाला माध्यम है। युवाओं ने बजट में युवाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीण भारत के हितों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। भाषणों के दौरान प्रतिभागियों ने तथ्यों, आंकड़ों एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति शैली का प्रयोग करते हुये अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित श्रोतागण प्रभावित हुए।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्षत श्री सतीश महाना एवं उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रतिभागियों के विचारों एवं वक्तृत्व कौशल की सराहना की। राज्य स्तरीय युवा संसद में पीलीभीत के प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत भाषणों ने न केवल जनपद का गौरव बढ़ाया, बल्कि युवाओं की जागरूकता, तार्किक सोच एवं लोकतंात्रिक विषयों पर उनकी समझ को भी प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







