नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। केंंद्र सरकार से विधायक सुदेश राय ने सड़के स्वीकृत करा ली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़कों का निर्माण होगा। विधायक सुदेश राय ने ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र के ३० गांव इस योजना से जुडेंगे। निर्माण पर ३१ करोड़ २२ लाख रूपये खर्च होगा। कुल १६ ग्रामीण सड़के बनाई जाएगी। यह सड़के कुल ४१,किलोमीटर लम्बी होंगी। क्षेत्र के विकास को लेकर सक्रिय विधायक सुदेश राय की विशेष अनुशंसा पर केंद्रीय ग्रामीण विकास किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।
विधायक सुदेश राय ने कहा कि सड़क निर्माण से गांवों का संपर्क बढेगा। ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। आवागमन सुलभ होगा। कृषि कार्यो में आसानी होगी। कृषि व्यापार भी बढेगा। किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाऐं भी मिलेंगी। किसानों की सीधी पहुंच मंडी तक होगी। सड़क स्वीकृति से ग्रामीणों की मांग पुरी हुई है।
यह सड़के मुहाली से टिकली बंजारी,हथियाखेड़ा से बुगलीवाली, रावनखेड़ा से पानबिहार रोड से पठार,सेमरादांगी से छेवटा मोहल्ला,सिराडी से मानाटोला,सोंठी से पुरा,श्यामपुर से बिछिया रोड, अचारपुरा तक,पाटन से आमखजूर,चांदबड़ से मगरखेडा रोड पतलोन तक,गोपालपुरा से राम नगर,बरखेड़ी दोराहा से हरिपुरा,मुंडलाकलां से खारचा बस्ती,दोराहा खाईखेड़ा रोड राम नगर कॉलोनी तक,मुरख्तारनगर नगर से पहिया टोला,अहमदपुर से पारासोन रोड झिरी गुर्जर मोहल्ले तक बनाई जाएंगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







