मथुरा में चरागाह की जमीन होगी कब्जा मुक्त, गौशालाओं में लगेंगे सीसीटीवी: धर्मपाल सिंह

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का आदेश- बछिया पैदा करने के लिए सीमन अब मात्र 100 में, व्यवस्थाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं
मथुरा। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में गौ संरक्षण और संवर्धन को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को दो-टूक निर्देश दिए कि जनपद की समस्त गोचर और चरागाह भूमि को उप. जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी की संयुक्त टीम बनाकर तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए। मंत्री ने गौशालाओं के प्रबंधन को लेकर नई रणनीति साझा की। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशालाओं के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाए। सभी गौशालाओं में पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। नस्ल सुधार पर जोर देते हुए मंत्री ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि केवल बछिया पैदा करने वाले सीमन की कीमत 300 से घटाकर अब मात्र 100 कर दी गई है। इससे किसानों को आवारा सांडों की समस्या से मुक्ति मिलेगी और दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि गौवंशों के लिए पीने के पानी छाया (शेड) और हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चरागाहों पर नैपियर और मुरिंगा घास का प्लांटेशन किया जाए। 8 मोबाइल वेटनरी यूनिट वैन कॉल आने पर तुरंत मौके पर पहुंचे। बीमार पशुओं का टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से हो। बैठक में विधायक बल्देव पूरन प्रकाश जी, उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के माननीय कुलपति डॉ. अभिजित मित्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा. पूजा गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा बल्लभ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेंद्र नारायण शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत