दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए ’संभव’ संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया, जिसके दृष्टिगत मंगलवार को सुबह से भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा जनसुनवाई की गई एवं वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त सी पी पाठक एवं सिटी जोन में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई की गई । जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जनसुनवाई में नगर आयुक्त महोदय जी द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान भूतेश्वर जोन में कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 04 अतिक्रमण , 01 सफाई, 01 लाइट , 02 राजस्व एवं 01 रैंप निर्माण के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई । जिसमें से 01 लाइट से संबंधित शिकायत का निस्तारण करा दिया गया है। वृंदावन जोन में कुल 5 शिकायत प्राप्त हुई है। जिनमें से 01 निर्माण, 01 संपति,03 जलकल से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई एवं सिटी जोन में 4 शिकायतें प्राप्त हुई 01 सफाई से संबंधित एवं 03 सड़क निर्माण से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुयी शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी,सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान , सहायक नगर अनुज कौशिक, अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र यादव, सहायक अभियंता जल हेमेंद्र गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 रामगोपाल आदि उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







