भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
10वीं, 12वीं व कॉलेज में 60% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
1 मई से 10 मई तक जमा करनी होगी मार्कशीट व आधार की फोटो कॉपी
डॉ. रश्मि सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा का आयोजन
मैहर, । मैहर में 31 मई 2026, रविवार को प्रतिभा-जननी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं एवं कॉलेज में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ उनकी माताओं का भी सम्मान किया जाएगा।
*कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन*
आयोजक डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि मैहर व आसपास क्षेत्र के वे सभी विद्यार्थी पात्र हैं जिन्होंने 10वीं, 12वीं या कॉलेज परीक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थी व उनकी माताओं को संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा। एक माँ ही पहली गुरु होती है, इसलिए जननी का सम्मान जरूरी है, डॉ. रश्मि सिंह ने कहा।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: 10 मई अंतिम तारीख
इच्छुक विद्यार्थी 1 मई से 10 मई 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए बच्चे की मार्कशीट एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करनी होगी। रजिस्ट्रेशन निःशुल्क है।
कौन हैं आयोजक
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा द्वारा किया जा रहा है। मुख्य आयोजक डॉ. रश्मि सिंह – राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं।
समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
संपर्क:8516888222, 9340284125, 9981000782
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







