कुलदीप कुमार संवाददाता
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
कानपुर नगर के थाना ककवन पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 05 मई 2026 को चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई।
पुलिस के अनुसार, ग्राम खरपतपुर मड़ैया निवासी अरविंद (पुत्र स्व. सियाराम) उम्र करीब 38 वर्ष तथा अजय यादव (पुत्र राजाराम यादव) उम्र करीब 25 वर्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति पैदा कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना ककवन पुलिस ने दोनों को तत्काल हिरासत में ले लिया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई को थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक शैलेन्द्र गिरी (चौकी प्रभारी विषधन) एवं कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







