केसरिया में प्रखंड पत्रकार संघ का हुआ गठन,इस दौरान बैठक आयोजित कर सभी को दीं गई जिम्मेवारी

SHARE:

केसरिया, पूर्वी चम्पारण

मोतिहारी। केसरिया में एक निजी स्थान पर केसरिया प्रखंड पत्रकार संघ की एक बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से पत्रकार शशिकांत कुमार को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर शशि भूषण कुमार सिंह,प्रखंड मीडिया प्रभारी विजय कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अशरफ़ आलम कार्यालय प्रभारी प्रिंस कुमार, संगठन प्रभारी शशि रंजन कुमार,सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष चैतन्य कुमार महासचिव दयानंद कुमार सहनी,सदस्य प्रिंस कुमार पाठक,सदस्य रौशन कुमार वर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे पत्रकार शशिकांत कुमार ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा हक एवं अधिकारों के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा-एवं अन्य मांगों को उनके समक्ष रखा जाएगा। वहीं वरीय पत्रकार सह प्रखंड मीडिया प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य सभी पत्रकारों को एकजुट कर एक मंच पर लाना तथा उनको साथ लेकर चलना ही इस संगठन को मजबूत बनाने मार्ग प्रशस्त करेगा। इस दौरान कई गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। बधाई देने वालों में राजद नेता सह समाजसेवी अवधेश कुमार यादव,राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, सुमन कुमार यादव,समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ सदय प्रकाश सिंह,अग्नीश कुमार पाण्डेय समेत कई अन्य लोगों ने बधाई दीं हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत