केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
सांसद को क्षेत्रीय कन्हान बचाओ समिति सुप्रीमो ने समयानुसार खदानों को खुलवाने व अन्य समस्याओ से अवगत करवाता रहा हैं!
छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव :- कन्हान पश्चिम कोयलांचल क्षेत्र में बंद पड़ी कोयला खदानों को खोलने व बंद खदानों मे पर्याप्त मात्रा मे पानी उपलब्ध होने कि जानकारी कन्हान बचाओ मंच सुप्रीमो मनीष बंटी साहू व उनके समर्थको ने समय समय पर क्षेत्रीय सांसद बंटी विवेक साहू को इन समस्याओ को उनके समक्ष रखा था जिस सिलसिले मे सांसद बंटी विवेक साहू ने डब्ल्यूसीएल के जीएम लक्ष्मीकांता महापात्रा के साथ बैठक करते हुए कोयलांचल क्षेत्र की बंद पड़ी सभी कोयला खदानों सहित नई कोयला खदानों को खोलने और अन्य कार्यों के प्रस्ताव मांगे इस दौरान सांसद ने पेंच कन्हान में चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए डब्ल्यूसीएल के जीएम को आवश्यक दिशा निर्देंश भी दिए है!
यहाँ मालूम होवें कि मंत्रालय के प्रमुख विभाग कोयला मंत्रालय कि संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य एवं छिन्दवाड़ा/ पांढुर्णा सांसद बंटी विवेक साहू लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से ही कोयलांचल में बंद पड़ी कोयला खदानों सहित नई कोयला खदानों को खोलने के लिए प्रयासरत है जिसे लेकर वे दिल्ली व भोपाल प्रवास के दौरान मंत्रियों एवं अधिकारियों से लगातार मुलाकात कर रहे है जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे है!
आगे सांसद ने बंद हो चुकी कोयला खदानों में र्प्याप्त मात्रा में उपलब्ध पानी के उपयोग को लेकर भी डब्ल्यूसीएल के जीएम से चर्चा की है उन्होने उपलब्ध पानी में मछली पालन सहित पानी को पीने एवं अन्य उपयोग के लिए इस्तेमाल किए जाने हेतु फिल्टर प्लांट लगाने का प्रस्ताव भी मांगा है!
सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि बंद पड़ी कोयला खदानों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है यदि यहा पर फिल्टर प्लांट लगाकर पानी को पीने एवं अन्य उपयोग हेतु तैयार किया जाता है तो कोयलांचल में पीने के पानी की समस्या से निजात मिल सकता है उन्होंने डब्ल्यूसीएल के जीएम से कोयलांचल में स्थित नगरीय निकायों के पास बंद पड़ी कोयला खदानों और उसमें उपलब्ध पानी की विस्तृत जानकारी मांगी है उन्होंने कहा कि बंद कोयला खदानों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है तो केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से फिल्टर प्लांट सहित अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए कोयलांचल के निवासियों को पीने के लिए पानी सहित किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा सकता है!
सांसद ने कहा कि वे इसे लेकर शीघ्र ही दिल्ली में केन्द्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य मंत्रियों एवं अधिकारियों से मुलाकात करते हुए उनसे सहयोग मांगेंगे वैसे इसके पहले भी सांसद के प्रयासों से परासिया में पानी की समस्या के निजाद हेतु करोड़ों की राशि भी स्वीकृत की गई है कन्हान बचाओ मंच ने सांसद का आभार व्यक्त किया!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







