जिला ब्यूरो मो. ईशाम
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
कौशांबी जनपद के मखऊपुर में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। 253 चायल विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी डॉ. निसार सिद्दीकी के नेतृत्व में संपन्न इस सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिससे आयोजन स्थल पूरी तरह खचाखच भरा नजर आया कार्यक्रम के दौरान पार्टी ने कौशांबी से “मिशन 2027” का औपचारिक आगाज़ करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही चुनावी सफलता की असली ताकत होते हैं सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। सभा स्थल पर पार्टी के झंडे, बैनर और नारों से माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







