बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना नरैनी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बस, ट्रेन, आटो, ई-रिक्शा आदि सवारी गाड़ियों में टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के 04 सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि आज सुबह भोर में थाना नरैनी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पनगरा नहर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति है जो चोरी/टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम देते है । सूचना पर तत्काल थाना नरैनी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर छापेमारी कर घेराबन्दी की गई तो उक्त लोगों द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर की गई । पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए तत्परता से घेरकर चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे, जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस, आदि बरामद हुए है । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोग सुनियोजित तरीके से ट्रेन, बस, ऑटो रिक्शा आदि सवारी गाड़ियो में सवारी बनकर चढ़ जाते है और उसमें बैठे सवारियों के किमती सामानों बैग, सूटकेस आदि को चिन्हित कर मौका पाकर उसको काटकर/खोलकर कीमती सामानों की चोरी कर लेते है साथ ही पाकेटमारी का भी काम करते है और मौका पाकर अगले स्टाप पर उतर जाते है । साथ ही बताया कि ग्रामीणों क्षेत्रों में यह काम आसानी से हो जाता है तथा पकड़े जाने पर तमंचे का डर दिखाकर भाग जाते है । अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे, 02 मिस कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस एवं तलाशी में 05 हजार रुपए बरामद हुए है । इस सम्बन्ध में विस्तृत जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और कहां-कहां और किन-किन जनपदों में टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है तथा इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल है । गिरफ्तार अभियुक्तों में निराजुल हसन पुत्र अजीत निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद,गोविन्द पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी पुट्ठी इब्राहिमपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर,फहीम (फईम) पुत्र हनीफ निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद, साहिल पुत्र जाइद निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







