थाना गोविंद नगर पुलिस की बड़ी करवाई लाठी डंडों से मारपीट करने के दो आरोपी दबोचे।

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

मथुरा। थाना गोविंद नगर पुलिस द्वारा जान से मारने की नियत से हमला करने के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गऊघाट आरती स्थल स्थित आरओ प्लांट के पास से शोएव उर्फ सोहेल पुत्र रशीद निवासी अर्जुनपुरा थाना गोविन्दनगर मथुरा व आरिफ पुत्र कमर खान निवासी सन्तदास वाली गली घीयामण्डी थाना कोतवाली मथुरा हाल पता अर्जुनपुरा थाना गोविन्दनगर मथुरा को गिरफ्तार किया गया। घटना के सम्बन्ध में जान से मारने की नियत से डण्डा आदि मारने, हमला के आरोप में शोएब उर्फ सोहेल, आरिफ व शाहिद के विरुद्ध थाना गोविंद नगर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी थाना गोविन्दनगर, एसआई रिंकेश शर्मा (चौकी प्रभारी डींग गेट), एसआई अमित कुमार थाना गोविंद नगर आदि पुलिसकर्मी थे।
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
फोटो नंबर 2

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment