केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
महिदपुर। पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्थानीय आम्बेडकर चौक पर ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेटी महिदपुर द्वारा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिनेश जैन बोस के मुख्य आतिथ्य में शाल ओढ़ाकर पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
विधायक दिनेश जैन बोस ने अपने उद्बोधन में सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी भी वहां हमारे नगर, प्रदेश व देश में खुशहाली एवं अमन, चैन के लिए दुआ करे। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण बुरड़, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश बगाना ने भी संबोधित किया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मुजाहिद नागोरी, बदरूद्दीन कुरेशी,पार्षदगण इकबाल नागोरी, रईस कुरेशी, जाकिर मंसूरी, बाबा नागोरी, हारून छीपा, राधेश्याम गोलवी, राहुल सोलंकी, मोहन परमार, सोनू जाट, आत्माराम रोहिड़ा,पप्पू नागोरी, अफसार खान, कुदूदूस कुरेशी, अकरम अहिंगर, इकबाल भाई दादू , आबिद भाई, मुन्ना भाई आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सगीर बेग ने किया। आभार राहुल मालवीय ने व्यक्त किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







