अखण्ड प्रताप सिंह
धनपुरी इंडोर स्टेडियम धनपुरी में मेधावी छात्र छात्रा का सम्मान समारोह का आयोजन नवभारत संस्करण जबलपुर के प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा भोलू और उनकी टीम के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान हुआ,वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य मंच अतिथियों से भरा रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय सिंह नगर विधानसभा की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह रही,वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जैतपुर विधानसभा के विधायक जय सिंह मरावी ने की। इस कार्यक्रम में सारस्वत अतिथि के रूप में न्यायाधीश हिदायतुल्ला खान विशेष रूप में उपस्थित रहे।वहीं अन्य विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती शालिनी सरावगी अध्यक्ष नगर पंचायत बुढार,मुकेश तिवारी पूर्वकुलपति शंभू नाथ विश्वविद्यालय शहडोल, डॉक्टर राजेश पांडे पूर्व सी एम एछ ओ एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के शहडोल के सचिव, अनपा सुनील आरटीओ शहडोल,सनत शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, डॉ शशि शंकर सुहाने पूर्व नगर पालिका अधिकारी, रवीकरण त्रिपाठी पूर्व नगरपालिका अधिकारी धनपुरी, डा. एम ए एछ सिद्दीकी चीफ मैनेजर सोहागपुर क्षेत्र, कौशलेश पांडे सर्कुलेशन हेड जबलपुर संस्करण, श्रीमती सुकृति सिंह पार्षद, श्री आनंद कचेर पार्षद, श्री भोला पनिका पार्षद,श्री प्रवीण बाड़ोलिया पार्षद,श्री स्कंद सोनी पार्षद,श्री गुड्डू दहिया पार्षद आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलनके साथ शुरू हुई। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के आयोजन समिति के प्रमुख प्रदीप शर्मा भोलू के द्वारा सबसे पहले मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा सिंह विधायक जैसिंगनगर क्षेत्र का स्वागत बुके से किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित न्यायाधीश हिदायतुल्ला खान का स्वागत अंकित गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जैतपुर विधानसभा के विधायक जयसिंह मरावी का स्वागत प्रदीप शर्मा के द्वारा किया गया। अन्य उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में मुकेश तिवारी पूर्व कुलपति का स्वागत पवन केसरवानी ने किया। नगर पंचायत बुढार की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी स्वरागिनी का स्वागत श्रीमती अंकिता शुक्ला ने किया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिन डॉ राजेश पांडे का स्वागत गोपाल प्रजापति के द्वारा किया गया। इसी तरह रवि करण त्रिपाठी का स्वागत अमर भंडारी ने, सनत शर्मा का स्वागत सूर्य प्रकाश रजक ने, कौशलेश पांडे सरकुलेशन हेड जबलपुर संस्करण नवभारत का स्वागत पुलकित जायसवाल ने किया।वहीं मंच पर बैठे गीता अनुरागी का स्वागत चंदन भारती ने किया। और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशि शंकर सुहाने का स्वागत राकेश मलिक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद सुकृति सिंह का स्वागत श्रीमती रतना ने, आनंद कचेर का स्वागत प्रदीप शर्मा ने,पार्षद भोलापनिका का स्वागत पुलकित जायसवाल ने,प्रवीण बड़ोदिया पार्षद का स्वागत अंकित गुप्ता ने स्कंद सोनी का स्वागत पवन केसरवानी, गुड्डू दहिया का स्वागत अंकित गुप्ता ने और डॉक्टर सिद्दीकी का स्वागत प्रदीप शर्मा भोलू ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत उद्बोधन नगर पालिका के पूर्व नगर पालिका अधिकारी रवीकरण त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया।
आज के बच्चे में प्रतिभा कूट-कूट के भरी है – मनीष सिंह
जय सिंह नगर विधानसभा की विधायक और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा की हर क्षेत्र में मेधावी बच्चों का सम्मान होना चाहिए। सभागार में बच्चों के माता-पिता की भी उपस्थित को उन्होंने बहुत सराहा और कहा कि ऐसे क्षण, जब बच्चों का सम्मान हो,और माता-पिता उपस्थित हो,तो उनका भी सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा की बच्चे देश के भविष्य हैं और आजकल के बच्चों में प्रतिस्पर्धा भी बहुत है। और मां-बाप को उनसे अपेक्षाएं भी ज्यादा है।
श्रीमती मनीषा सिंह ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आपका भविष्य उज्जवल है और आप इसी तरह अध्ययन करके आगे बढ़ते रहें और जो लक्ष्य आपने बनाया है वह लक्ष्य निश्चित रूप में आप हासिल करेंगे ऐसा मेरा मानना है। श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि बच्चों के पढ़ाई में किसी भी प्रकार की परेशानी अगर होती है तो संबंधित जन जरूर उनका ध्यान आकर्षण कराएंगे ऐसी अपेक्षा है।
चूंकि मनीष सिंह को अन्य कार्यक्रम में जाना था इसलिए उन्होंने 10वीं और 12वीं के बच्चों को अंग वस्त्र,प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और उनके साथ फोटो खिंचाई।
बुढार नगर पंचायत की अध्यक्ष शालिनी शराबी ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम को बहुत सराहा और कहा कि ऐसे कार्यक्रम निश्चित रूप में बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें आत्मविश्वास मिलता है कि इससे भी अच्छा वह कर सकते हैं।
बच्चे अपने लक्ष्य पर फोकस करें- श्री हिदायतुल्ला खान
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित न्यायाधीश हिदायतुल्ला खान ने अपने शानदार संबोधन के साथ सभी का दिल जीत लिया। श्री खान बहुत अच्छे वक्ता के साथ-साथ समाज में संवेदनशील विषयों पर हमेशा चर्चा करते हैं। श्री खान ने अपने संबोधन में सभी बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा की आज बदली हुई परिस्थितियों में बढ़ने के बहुत सारे माध्यम है। आप सभी को कैरियर चुनने के ज्यादा से ज्यादा ऑप्शन है। आप अपने पढ़ाईयों पर केंद्रित रहे और निश्चित रूप में आपने जो लक्ष्य बनाया है उसको जरुर हासिल करेंगे।
श्री खान ने कहा की यह जिंदगी ऊपर वाले ने हम सबको दी है और मां-बाप की परवरिश और उनके द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन हमें आगे बढ़ने में संबल का काम करती है। आप सभी बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें क्योंकि आने वाले समय में आप सभी लोग कॉम्पिटेटिव एक्जाम में उतरेंगे और पहले से आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहे और निश्चित है, सफलता आपके कदमों को चूमेगी।
न्यायाधीश श्री खान के द्वारा द्वारा भगवान की स्तुति करते हुए एक शानदार गीत प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने मुक्त कंठ से सराहा और तालियां बजाकर स्वागत किया। श्री खान की शैली और उनके व्यक्तित्व से लोग मंत्र मुक्त हो उठे।
बच्चे देश के भविष्य- जय सिंह मरावी
जैतपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक जय सिंह मरावी ने अपने उद्बोधन में कहा की यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार है और सबसे शानदार उपस्थित बच्चे और उनके मां पिता है जो अपने बच्चों को दूर से लेकर आए हैं। माता-पिता अपने बच्चों का कैरियर बनाने में जीवन भर प्रयासरत रहते हैं। श्री मरावी ने सभी बच्चों को उनकी शानदार सफलता के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दी और कहा कि आप देश के भविष्य हैं। श्री मरावी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह बच्चे जीवन में बहुत ऊंचाइयों को छुएंगे और इनमें कंपटीशन की भावना बनी रहे और निश्चित रूप में देश का नाम और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। श्री मरावी ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रदीप शर्मा भोलू और उनकी पूरी टीम को बहुत सारी शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के सकारात्मक कार्यक्रम समाज में एक स्वस्थ संदेश देते हैं।और ऐसे कार्यक्रम के आयोजकों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
इसके उपरांत सभी बच्चों का सम्मान समारोह प्रारंभ हुआ और विभिन्न स्कूल के सैकड़ो बच्चे इस कार्यकम में,जिन्होंने अपने स्कूल में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किया और जिले और प्रदेश को गोरवानवित किया, का सम्मान किया गया।
न्यायाधीश हिदायतुल्ला खान विधायक जय सिंह मरावी,मुकेश तिवारी,डॉक्टर राजेश पांडे, सनत शर्मा, गीता अनुरागी,शालिनी सरावगी, आरटीओ अनपा सुनील ,कौशलेश पांडे वह अन्य अतिथियों ने बाल विकास शिक्षण केंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढार के 12वीं के बच्चों में आयुष श्रीवास्तव 94.2 प्रतिशत कृषि नानक वाणी 93.4% हर्षित सिंह 91.8 परसेंट अभिषेक तिवारी 91.2 परसेंट अक्षिता कृष्ण नानी 85.8 परसेंट अभय त्रिपाठी 84.4% सरिया कलीमी 84.4% आयुषी सिंह 83.4% पारथ गुप्ता 83.4% आशीष जैन 81.2% अमित श्रीवास्तव 81.2 प्रतिशत वंशिका एस मालानी 80.8 प्रतिशत संस्कृति शुक्ला 80.2 प्रतिशत सुप्रिया सिंह 78.6% प्रखर त्रिपाठी 77.4% उर्मी सिंह 75.8 परसेंट, वही कक्षा दसवीं के जागृति केवट अनीता सिंह,रिया प्रजापति, तनु प्रजापति,चांदनी सोनकर, आस्था बर्मन,प्रभा महरा,वैष्णवी,सावित्री देवी आंचल प्रजापति प्रतिमा चौरसिया को भी अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।इसी तरह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढार के बच्चों में अतिथि यादव 94.2 प्रतिशत सोनिका ढीमर 94.2 प्रतिशत अंजली सिंह 90% कार्तिक प्रजापति 90% सुचिता कोरी 87.6 प्रतिशत आदर्श पटेल 85.2 प्रतिशत, रेड रोज हायर सेकेंडरी स्कूल धनपुरी के पलक तिवारी 94.2 प्रतिशत और सानिया बेगम 92.6% का भी सम्मान किया गया सम्मान की कडी में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशव पुरम बुरहार के आयुष केवट 92% आकाश पांडे 91.8% अभिषेक द्विवेदी 87.6% मानस द्विवेदी 84.6% का भी सम्मान किया गया। शासकीय सांदीपनि विद्यालय बुढार के श्रेया 95.2 प्रतिशत शिवी सिंह 93.2 प्रतिशत वैष्णवी सिंह 93% बलभद्र सिंह 92.5% का भी सम्मान किया गया।
केंद्रीय विद्यालय के छात्र आयुष शुक्ला 98.6% अनन्या कुमारी 94% अलीशा मंसूरी 93.8 प्रतिशत दीपाली पांडे 93 प्रतिशत अरिहंत कुमार जायसवाल 91.60 प्रतिशत देव कुमार 90.7% कवि सम्मान अतिथियों ने किया।
इसी तरह लाडली लक्ष्मी योजना लाभार्थियों में जिन लोगों को सम्मानित किया गया उसमें रम्या तिवारी आदर्श कॉलोनी अनयरा बी, हिबा फातिमा कालाघाट दीक्षा त्रिपाठी छोटी अमलाई,वार्ड नंबर 10 आबरिश खान छोटी अमलाई वार्ड नंबर 4 अद्विका केवट टॉकीज रोड धनपुरी अद्विका पनिका टाफी नंबर 3 हाजरा फातिमा धोबी दफाई वेदिका यादव धोबी दफाई कविश पानी का नर्गदा मोहल्ला मुस्कान लोधी नर्गदा मोहल्ला आराध्या बरमान नर्मदा मोहल्ला आराध्या बेग नर्गदा मोहल्ला रिद्धि पनिका नालाटोला आरोही मोदक पंकज नगर अविका कोरी पंकज नगर काव्या सिंह गौड़ पुरानी अमराडंडी समृद्धि सिंह पुरानी अमरडंडी आस्था सिंह रीजनल कॉलोनी सृष्टि महरा हाथी ढोल श्रावणी द्विवेदी हाथी डोल का भी सम्मान अतिथियों ने किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदीप शर्मा भोलू व उनकी टीम के द्वारा किया गया था जिसमें मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।और इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कवरेज के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार मोहन नामदेव,जोगी एक्सप्रेस के अतीक बाबा, लक्ष्मण सोनी, सफीक खान,पुष्पेंद्र ताम्रकार डॉ विजय सिंह अनिल जायसवाल अरविंद रजक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम के अंत में जबलपुर संस्करण के नवभारत के प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा भोलू ने सभी अतिथि के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की और उसके उपरांत सोल्पाहार का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन वर्कशॉप के इंजीनियर और कोल इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अजय द्विवेदी ने किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







