पत्रकार गोविंद डागर को बेस्ट रिपोर्टिंग अवॉर्ड, नगर के पत्रकारों, इष्टमित्रों ने दी बधाई

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो, नीरज बिदुआ

बरेली| एन.एम.एफ. न्यूज़ चैनल स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 मई को गांधी मार्ग स्थित इंदौर प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर के पत्रकार एन. एम. एफ. न्यूज़ चैनल के जिला ब्यूरो गोविंद डागर को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए बेस्ट रिपोर्टिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज, पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जैन, पत्रकार देवेंद्र जैन, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कदम, सुरभि जैन, सुमित्रा पवार सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। नगर के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने गोविंद डागर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment