दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अंबाह। मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन एवं पुडुचेरी सरकार द्वारा आयोजित पुडुचेरी इनोवेशन प्रतियोगिता 2026 में अंबाह के प्रतिभाशाली युवक शशांक शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शशांक शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के पुत्र हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और नवाचार के दम पर इस प्रतिष्ठित मंच पर पहचान बनाई।
इस प्रतियोगिता में आई 250 से अधिक टीमों के बीच शशांक ने अपने इनोवेटिव आइडिया और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए चयन प्राप्त किया। उन्होंने “GramDoc AI”नामक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जो एक अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म है। यह प्रोजेक्ट डॉक्टर और मरीज के बीच कनेक्शन स्थापित करने वाला AI सिस्टम है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना है। उनके इस प्रोजेक्ट को जजों द्वारा सराहा गया और उन्हें विशेष प्रशंसा प्राप्त हुई।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने भी अपने पुत्र की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







