रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली|सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने ट्रेन संख्या 22167/68निजामुद्दीन एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने को लेकर लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों में महत्वपूर्ण प्रगति होने की जानकारी दी है। सांसद महोदय द्वारा पिछले दिनों रेल मंत्री से भेंट कर कई महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष रखा था जिसमे सिंगरौली निजामुद्दीन रेल के फेरे बढ़ाए जाने की मांग भी सम्मिलित थी। सांसद ने रेलमंत्री को अवगत कराया था कि सिंगरौली क्षेत्र से हजारों की संख्या मे छात्र, व्यापारी , नौकरी पेशा मे कार्यरत लोगों के अलावा चिकित्सा सुविधा हेतु आम जन दिल्ली जाते हैं और इस रेल के नियमित हो जाने से सिंगरौली तथा सीधी जिले के अलावा अन्य आस पास के क्षेत्रों की जनता को सीधा लाभ होगा।
सांसद ने बताया कि उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उक्त ट्रेन के फेरे बढ़ाने के संबंध में ऑपरेशनल फीजिबिलिटी (Operational Feasibility) की जांच कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है तथा उन्होंने पत्राचार के माध्यम से उन्हें सूचित किया है। सांसद जी ने आशा व्यक्त की कि जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने इसके लिए रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







