केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक 9179289602
_नर्मदापुरम, 3 मई।_ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नर्मदापुरम में शनिवार को आगामी 16 एवं 17 मई को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी ने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी अलकेश आर्य, प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी अनिल कुशवाहा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, विधायक विजय पाल सिंह, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, भारत सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल सहित परीक्षण टोली के सदस्य व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा कि संगठन के मार्गदर्शन में हम सभी कार्यकर्ता आगामी प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







