पिपरिया कॉलेज में बिजली गुल, अंधेरे में हुई परीक्षा, भीगे छात्रों के बैग छात्रों का आरोप: 5 मार्च को दी थी 17 सूत्रीय मांग, जनरेटर आज भी बंद

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक 9179289602

_पिपरिया, 2 मई।_ शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया में शुक्रवार को अव्यवस्थाओं के चलते छात्रों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बीए तृतीय वर्ष वोकेशनल विषयों की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक थी। इसी दौरान आंधी-बारिश से बिजली ठप हो गई।
खिड़की बंद, अंधेरे में लिखते रहे छात्र
बिजली जाने के बाद परीक्षा कक्षों की खिड़कियां भी बंद करा दी गईं। इससे कक्षों में अंधेरा छा गया और छात्रों को उत्तर लिखने में भारी दिक्कत हुई। कई छात्रों के पेपर अधूरे रह गए।
गांधी प्रांगण में भीगे बैग, दस्तावेज खराब
तेज बारिश में गांधी प्रांगण में रखे छात्रों के बैग पूरी तरह भीग गए। इससे उनके जरूरी दस्तावेज व किताबें खराब हो गईं। लाइब्रेरी में भी बिजली न होने से पढ़ाई ठप रही।
5 मार्च को दिया था आवेदन, कार्रवाई नहीं
छात्रों का कहना है कि 5 मार्च 2026 को प्राचार्य को 17 सूत्रीय मांगों का आवेदन दिया था। इसमें बंद जनरेटर चालू करने और बैग रखने के लिए सुरक्षित कक्ष व टोकन व्यवस्था की मांग थी। पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्रबंधन ने जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला
कॉलेज प्रशासन ने पूर्व में सूचना जारी कर कहा था कि बैग या मोबाइल गुम होने पर प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। इससे छात्रों में नाराजगी है।
छात्रों की मांग
1. पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।
2. प्रभावित छात्रों के हित में फैसला लिया जाए।
3. जनरेटर व अन्य व्यवस्थाएं तुरंत ठीक हों।
4. बैग रखने की सुरक्षित व्यवस्था हो।
5. भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।
छात्र वैभव शर्मा, बीए तृतीय वर्ष ने बताया कि इस लापरवाही से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। जल्द समाधान न हुआ तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment