आलोट: युवक के अपहरण की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया मामला

SHARE:

दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट नगर के विक्रमगढ़ क्षेत्र से एक 22 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने और उसके अपहरण की आशंका का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर आलोट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, फरियादी दिनेश पिता किशोर माली (निवासी वार्ड क्रमांक 14, विक्रमगढ़) ने बताया कि उनका बेटा मनीष (22 वर्ष) बीती रात से घर नहीं लौटा है।
शिकायत के मुताबिक, 1 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे मनीष बाजार जाने का बोलकर घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं आया। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
पड़ोसी पर अपहरण की आशंका
फरियादी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे मनीष का विवाद पड़ोस में रहने वाले मयंक पिता मेहरबान माली के साथ हुआ था। आरोप है कि मयंक माली ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मनीष के साथ मारपीट की और उसे डरा-धमकाकर अपनी सफेद रंग की कार में बिठाकर कहीं ले गया। फरियादी ने आशंका जताई है कि मयंक और उसके साथियों ने मिलकर मनीष का अपहरण किया है और उसे कहीं छिपा कर रखा है।
आलोट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR संख्या 0199/2026 दर्ज कर ली है। आरोपी मयंक माली और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जिसकी जाँच उपनिरीक्षक (SI) मनोज पाटीदार द्वारा की जा रही है!
युवक का हुलिया: रंग गेहुआ, बदन दुबला-पतला, लंबाई करीब 5 फीट 4 इंच। लापता होने के समय उसने पीले रंग की टी-शर्ट और जींस पहनी थी।
पुलिस अब युवक की तलाश और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment