शीघ्र ही गठित होगा जैन विकास निगम : जमीर अहमद जैन समाज के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिए ज्ञापन पर बोले अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री

SHARE:

डॉ संजय जोशी, केसरिया हिंदुस्तान

बेंगलूरु। जैन समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मंत्री हिंडसगिरी एवं प्रधानमंत्री 15 सूत्री योजना के राज्य सदस्य महेंद्र सिंघी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बीजेड जमीर अहमद से भेंट कर जैन समाज के उत्थान हेतु विभिन्न मांगो का एक ज्ञापन सौंपा। महेंद्र सिंघी ने मंदिर के पुजारियों को कर्नाटक सरकार की ओर से मिलने वाले 6000 रुपये रुपी गौरव धन की तर्ज पर जैन समाज के स्थानक, मंदिर एवं तेरापंथ सभा भवन में संचालित धार्मिक पाठशालाओं में सेवा देने वालों को भी सरकार की ओर से गौरव धन देने की मांग पुरजोर तरीके से मंत्री के समक्ष रखी। साथ ही उन्होंने जैन समाज के कर्नाटक भर में बसे लगभग 20-21 लाख समाजगणों के उत्थान हेतु पूर्व घोषित जैन विकास निगम के गठन में तेजी लाने का निवेदन भी किया। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं का आभार व्यक्त करते हुए जैन समाज के उत्थान के लिये आवंटित 100 करोड़ की राशी के लिये जमीर अहमद को साधुवाद दिया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल कर्नाटक अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ बोहरा ने पूरे भारत में सर्वप्रथम कर्नाटक सरकार द्वारा सार्वजनिक रूप से महावीर जयंती मनाये जाने का अल्पसंख्यक मंत्री व कर्नाटक सरकार का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल बेंगलूरु रेलवे मंडल के सलाहकार समिति सदस्य अश्विन सेमलानी ने जरुरतमंद जैन समाज के उत्थान के प्रति कर्नाटक की प्रतिबद्धता का आभार जमीर अहमद के समक्ष रखा। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने जैन प्रतिनिधि मंडल की मांगों पर गौर करते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार बिना किसी भेद भाव के सभी अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के प्रति उत्साहित है और इसी कड़ी में जैन समाज के लिये पूर्व घोषित जैन कल्याण निगम के गठन की प्रक्रिया मेको तेज किया जा रहा है। जैन धार्मिक पाठशालाओं के कर्मचारियों को सरकारी तनख्वाह की मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से सलाह मशविरा कर इस संबंध में जल्दी ही एक सरकारी आदेश जारी किया जायेगा। मंत्री में जनोत्थान हेतु जैन समाज द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। जैन प्रतिनिधी मंडल द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमीर अहमद एवं पूर्व मंत्री हिंडसगिरी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र अग्रवाल भी मौजूद थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई