PJK(podar jumbo kids) अकैडमी का ऎतिहासिक प्रदर्शन ,कक्षा10वी का परिणाम रहा 100%

SHARE:

मा. आर्यभट बना टॉपर, उदित महेंद्र पाटीदार बना सेकंड टॉपर
मनावर (निप्र ):—निमाड़ क्षेत्र के धार जिला की कुक्षी तहसील मुख्यालय स्थित पोदार जंबो स्कूल के नाम से प्रसिद्ध PJK एकेडमी का ऐतिहासिक प्रदर्शन, कक्षा 10वीं का परिणाम रहा 100%
​निमाड़ क्षेत्र की एकमात्र प्रतिष्ठित ICBSE बोर्ड संबद्ध संस्था, परसिस्टेंट जूनियर नॉलेज एकेडमी(PJK Academy), ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय ने कक्षा 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणामों में 100% सफलता दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया ।
​ आर्य भट्ट बना टॉपर, उदित महेंद्र पाटीदार मानस सेकंड । सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विशेष योग्यता हासिल की
​मुख्य टॉपर्स की सूची:
1​आर्या भट्ट 2​ उदित पाटीदार
3 अजब सेफी 4​ धरा पाटीदार। 5 ​पूर्वी पाटीदार
​कुल 20 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है, जिनमें , दीपाली बघेल, आरव पाटीदार, वंशी पाटीदार प्रिंस राणे, देवी सुतार ,वंश पाटीदार ,फिदा हुसैन, कीर्तन पाटीदार , अलिअकबर, भव्यांश बघेल ,दिव्य पाटीदार अनोखी पाटीदार, हातिम हामिद, अली अजगर, गोरी पाटीदार, जैसे मेधावी छात्र शामिल हैं ।निमाड़ की एकमात्र ICSE स्कूल की विशेषता
PJK एकेडमी धार जिले के कुक्षी तहसील में स्थित है और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। ​बोर्ड संबद्धता यह क्षेत्र की चुनिंदा स्कूलों में से एक है जो CISCE/ICSE बोर्ड से संबद्ध है।

​सुविधाएं:-
स्कूल में आधुनिक प्रयोगशालाएं (भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान और कंप्यूटर), स्मार्ट क्लासरूम और खेल के लिए विशाल मैदान उपलब्ध हैं।
​विजन:-
“भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण” (Creating a brighter future for India) के ध्येय वाक्य के साथ यह संस्था सर्वांगीण विकास पर जोर देती है।
​इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर मोहनलाल पाटीदार प्राचार्य संग्राम सिंह सर अकादमिक इंचार्ज अजिंक्य सर व कॉर्डिनेटर निकिता मैंम और शिक्षकों ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है एव बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment