नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने पदभार ग्रहण किया

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। 02 मई को बलौदाबाजार जिले के नए पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने पदभार ग्रहण किया। विदित हो कि ओमप्रकाश शर्मा सेनानी 04थीं वाहिनी छसबल माना रायपुर के रूप में पदस्थ हैं। जिन्हें पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के अवकाश पर जाने से वर्तमान कार्य के सांथ सांथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में जिला बलौदाबाजार भाटापारा के पुलिस अधीक्षक का पदभार सौंपा गया है। ओमप्रकाश शर्मा पूर्व में एसडीओपी बलौदाबाजार के रूप में भी पदस्थ रहकर जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार हेमसागर सिदार पुलिस अधीक्षक भाटापारा सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय एसडीओपी बलौदाबाजार प्रेमलाल साहू श्रीमती उषा सोंधिया उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा ओमप्रकाश शर्मा का स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री शर्मा द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी एवं पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों का परिचय प्राप्त कर जानकारी लिया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment