(केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ तोरन कुमार)
मनोज मन्नु चंद्राकर प्रदीप चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया
कबीरधाम:कवर्धा सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता एवं जिला कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही के क्रम में कल बीती रात दिनांक 02.05.26 को अन्य प्रांत (मध्यप्रदेश) की मदिरा की तस्करी करते हुए 02 आरोपी को वाहन सहित गिरफ्तार किया गया ।कायम प्रकरण संख्या -01 गिरफ्तार आरोपियों की संख्या-02 आरोपीगण- 01 – मनोज कुमार चंद्राकर पिता सालिकराम चंद्राकर निवासी ग्राम नानापुरी थाना कुंडा
02- प्रदीप चंद्राकर पिता बुलाकीराम चंद्राकर निवासी किसुनगढ़ थाना पंडरिया धारा -34(2), 36, 59(क) आबकारी अधिनियम कुल जप्त मात्रा – 08 नग कार्टून पेटियों में 400 नग पाव प्रिंस लेमन देशी मदिरा मध्य प्रदेश में विक्रय हेतु कुल 72 बल्क लीटर बाज़ार मूल्य – 32000/-
जप्त वाहन – चार पहिया वाहन क्रमांक मारुति सुजुकी वैगन आर वाहन क्रमांक CG04KR2464
बाज़ार मूल्य- 1,00,000/-
घटनास्थल – पीपर माटी से कंजेटा मार्ग ग्राम भरतपुर थाना पांडातराई
दिनांक 02.05.2026 को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना से जिला आबकारी अधिकारी को अवगत कराने पर उनके द्वारा त्वरित रूप से जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम कबीरधाम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करने घटना स्थल की ओर रवाना किया गया। मध्यप्रदेश से कुण्डा आवागमन के मदिरा की तस्करी के संभावित मार्गो में घेराबंदी किया गया। जिसमें कुण्डा-पीपरमाटी-भगतपुर मार्ग में आरोपी मनोज कुमार चन्द्राकर निवासी ग्राम नानापुरी थाना कुण्डा एवं प्रदीप चन्द्राकर निवासी किशुनगढ़ थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम के आधिपत्य एक चार पहिया वाहन वेगनार चार पहिया वाहन क्र. CG04KR2464 रंग स्लेटी को रोककर विधिवत तलाशी लेने पर 08 नग कार्टन के भीतर प्रत्येक में 50-50 नग कुल 400 नग पाव अर्थात् 180-180 मि.ली. क्षमता की प्लास्टिक शीशीयों में देशी मदिरा प्लेन का लेबल लगा (सेल फार मध्यप्रदेश) में भरी कुल 72 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन बरामद किया गया। मौके पर परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित देशी मदिरा प्लेन को जप्त कर उक्त आरोपियों द्वारा मदिरा की तस्करी करते पाये जाने से उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2), 59(क), 36 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया, न्यायिक रिमांड लेने की प्रक्रिया जारी है। उक्त कार्यवाही जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज राठौर के नेतृत्व में आबकारी वृत्त पण्डरिया के प्रभारी उपनिरीक्षक अभिनव आनंद बख्शी के द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक परि. सुश्री नवराती कुजूर, चंद्रकुमार नेताम, रिखी राम, भूपेश कुमार साहू, शैलेन्द्र, आबकारी मुख्य आरक्षक जगदीश सिंह उइके, आबकारी आरक्षक इम्तियाज खान, कमल मेश्राम, आकाश चौहान वाहन चालक डायमण्ड साहू का योगदान रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







