ये साधना शिविरें आने वाली बाधाओं को टालने के लिए आयोजित की जा रही हैं

SHARE:

बाबा उमाकान्त जी महाराज ने दी चेतावनी – “लोगों की आज़ादी खतरे में”
उज्जैन बाबा उमाकान्त जी महाराज के सानिध्य में आयोजित 72 घंटे का अखण्ड साधना शिविर आज संपन्न हुआ। इस दौरान बाबा जी ने देश और दुनिया की स्थिति को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।
बाबा उमाकान्त जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों की आज़ादी खतरे में है।
उन्होंने कहा कि आज भले ही लोग स्वतंत्र हैं, लेकिन आने वाले समय में यह स्थिति बनी रहे, इसकी कोई गारंटी नहीं है। बाबा जी के अनुसार, बढ़ती सामाजिक समस्याएं और संभावित संकट इस बात के संकेत हैं कि भविष्य में लोगों की स्वतंत्रता सीमित हो सकती है।
“ये साधना शिविरें आने वाली बाधाओं को टालने के लिए आयोजित की जा रही हैं। अगर लोग जागरूक होकर इसमें भाग लें, तो संकट काफी हद तक कम किया जा सकता है।”
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पुराने समय में सूखा और अकाल टालने के लिए यज्ञ और हवन किए जाते थे, उसी तरह यह साधना शिविर भी संकट को कम करने का माध्यम है।
बाबा जी ने समझाया कि असली आजादी वही है जब व्यक्ति बिना डर के कहीं भी जा सके, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने चेताया कि यदि युद्ध, कर्फ्यू या संसाधनों की कमी जैसी स्थितियाँ उत्पन्न होती हैं, तो यह आजादी स्वतः सीमित हो जाएगी।
सत्संग के दौरान बाबा जी ने टाटधारी साधकों को विशेष संदेश देते हुए कहा कि उनकी तपस्या और संकल्प अब समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जो सक्षम हैं, वे अधिक से अधिक लोगों को जोड़े
बाबा जी ने 13, 14 और 15 मई 2026 को उज्जैन आश्रम में होने वाले वार्षिक भंडारे में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment