केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
महिदपुर। श्रीकृष्ण सुदामा धाम नारायणा में शुक्रवार को वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रतिमाह अनुसार इस माह भी भव्य ध्वजारोहण संपन्न हुआ प्रातः भगवान श्रीकृष्ण सुदामा जी का विशेष अभिषेक पुजारी नारायण शर्मा पुजारी मनीष शर्मा पुजारी अर्जुन शर्मा पुजारी चेतन गुरु द्वारा किया गया। अभिषेक और पूजन के पश्चात भगवान श्री कृष्ण और सुदामा जी का मनमोहक श्रृंगार कर आकर्षक पगड़ी पहनाई गई। प्रातः 10:00 बजे ध्वज का चल समारोह ढोल नगाड़े और बैंड बाजे के साथ मंदिर से गांव में भ्रमण के लिए निकला जिसका गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया संपूर्ण गांव में भ्रमण कर श्रद्धालु नाचते गाते 11:30 बजे मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचे जहां मंदिर के मुख्य पुजारी प्रेमनारायण शर्मा ने ध्वजारोहण के लाभार्थी श्री रामसिंह जी चौधरी पिपल्याहामा को तिलक लगाकर अगवानी की।
दोपहर 12:00 अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हुआ इसके पश्चात महाआरती हुई और चने -चावल की प्रसादी का वितरण एवं भंडारा हुआ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







