केसरिया हिंदुस्तान दिनेश पौराणिक
बड़ावदा –
मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत आयोजित होने वाली 12वीं स्कूल स्टेट एजुकेशन राज्य स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु जारी चयन सूची में रतलाम जिले के शासकीय उमावि बड़ावदा के शिक्षक शंकरलाल मालवीय का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 8 मई 2026 से 10 मई 2026 तक पंचमढ़ी में आयोजित होगी।
शंकरलाल मालवीय के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण व्याप्त हो गया। विद्यालय के प्राचार्य गोविंद सिंह मालीवाड़ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर शिक्षक साथियों ज़ाहिद शाह खान, अकील एहमद पठान, श्रीमती माया सोनी, प्रहलाद पाटीदार, मोहनलाल सोनारतिया, असीम श्रोत्रिय, सुशील कुमार मईडा, घनश्याम पाटीदार, कृष्ण पाल त्रिपाठी, नीता शर्मा, निर्मला गहलोत, रेखा दडीग़, मुकेश बैरागी, लक्ष्मीनारायण मेहता, सुरेश कुमार व्यास, अजय कुमार रावल, शान्तिलाल कुमावत, गणेशराम आद्रा, कृष्णचन्द्र सक्सेना, जितेंद्र बग्गड़, ईश्वर लाल परमार, महेश पाटीदार, अंकित जायसवाल, शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, भरत परमार, उमा राठौर, विजय बोरीवाल, यशवंत यादव आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने इसे बड़ावदा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए चयनित शिक्षक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







