जनगणना 2027 अब डिजिटल होगा मकान का ब्योरा प्रशासन की चेतावनी आधार नंबर या ओटीपी मांगने वालों से रहे सावधान

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी

जिले के प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए डाटा
जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर लिए इस बार जनगणना का स्वरूप बदलने हुआ नजर आएगा क्योंकि डाटा संकलन के लिए कागजी फॉर्म का उपयोग बंद कर दिया गया है प्रगणक सीधे अपने मोबाइल ऐप के जरिए आपके घर की जानकारी शासन के पोर्टल पर दर्ज करेंगे
मकान सूचीकरण का मुख्य उद्देश्य देश की बुनियादी सुविधा और नागरिकों के जीवन स्तर का सही आकलन करना है घर-घर जाकर आपसे पूछेंगे कि आपके घर में शौचालय की क्या स्थिति है पीने के पानी का स्रोत क्या है घर में परिवहन व मनोरंजन के क्या साधन उपलब्ध है आपके द्वारा दी गई सही जानकारी सही भविष्य की सरकारी योजना का खाका तैयार होगा सुरक्षा के लिए आज से प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं प्रत्येक प्रगणक के पास शान द्वारा जारी आधिकारिक आईडी कार्ड होगा नागरिकों से अनुरोध है की जानकारी देने के पहले आईडी कार्ड अवश्य चेक करें आजकल बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी जारी की है जनगणना के नाम पर कोई भी अधिकारी आपका बैंक खाता नंबर नहीं पूछेगा आधार कार्ड या पैन कार्ड की फोटो कॉपी या नंबर देने की आवश्यकता नहीं है सबसे महत्वपूर्ण बात किसी को भी अपना ओटीपी सजा ना करें
यह रहेंगे सवाल भवन का प्रकार मुखिया का नाम सदस्यों की संख्या बिजली पानी गैस कनेक्शन टीवी साइकिल कार मोबाइल नंबर और घर में उपयोग होने वाला मुख्य अनाज से संबंधित सवाल रहेंगे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत