केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
खेड़ाखजुरिया – गांव सहित आसपास गांवों में गेहूं उपार्जन केंद्र पर गेहूं तुलने के लिए किसानों को चिल चिल्लाती कड़ी धूप में दो-दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है । गांव सहित आसपास के गेहूं उपार्जन केंद्रों के बाहर ट्रैक्टरों की कतारे लगी हुई है । रविवार को हुए खराब मौसम के चलते किसान उपज को ढकने के लिए बरसाती और पाल भी साथ लेकर आ रहे हैं । सोमवार को गेहूं उत्पादन केंद्र कृषि उपमंडी परिसर,ग्रामको वेयरहाउस,बिलखेड़ा फटे पर स्थित वेयरहाउस सहित अन्य गेहूं खरीदी केदो के बाहर ट्रैक्टरों की लंबी कतारे लगी हुई देखने को मिली । तेज धूप में दो-दो दिन उपज नहीं तुलने के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। विशेष परेशानी उन किसानों के लिए है जो भाड़े के ट्रैक्टर लेकर उपज तौलने आए हैं,उन्हें दुगना भाड़ा देना पड़ रहा है ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







