केसरिया हिंदुस्तान आशीष सूर्यवंशी, तहसील ब्यूरो नवेगांव
नवेगांव क्षेत्र के अभिभावकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। स्टेप फॉरवर्ड स्कूल, जुन्नारदेव द्वारा बच्चों के सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन को ध्यान में रखते हुए बस सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इस पहल से अब बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी।
बताया जा रहा है कि अभिभावकों द्वारा लंबे समय से बच्चों के परिवहन को लेकर आ रही समस्याओं को उठाया जा रहा था। इसी के साथ वरिष्ठ समाजसेवी पंडित अनिमेष वाजपेयी जी द्वारा भी बस सुविधा शुरू करने की मांग की गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने बस संचालक से चर्चा कर इस सत्र से बस सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया।
यह बस सेवा बच्चों के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और समयबद्ध परिवहन का माध्यम बनेगी। स्कूल प्रबंधन ने इच्छुक अभिभावकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करें, ताकि बस में सीट आरक्षित की जा सके और इस सुविधा का लाभ लिया जा सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







