गौ माता हो राष्ट्र माता, बने गोचर बोर्ड – कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी से मिला धर्म रक्षा संघ का प्रतिनिधिमंडल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। वृंदावन धर्म रक्षा संघ के प्रतिनिधिमंडल धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ध्यान मूर्ति गिरी महाराज के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री के निवास पर गौ हत्या पर प्रतिबंध एवं गौ माता राष्ट्र माता घोषित करने के साथ ही गांव संरक्षण की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
धर्म रक्षा संघ मातृ शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर ध्यान मूर्ति गिरि महाराज ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश और केंद्र में सनातनी सरकार हैं। यह सनातन के लिए स्वर्ण युग जैसा है ऐसे में गौ हत्या पर संपूर्ण राष्ट्र में प्रतिबंध लगा देना चाहिए। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि गाय की रक्षा करने हेतु केन्द्र सरकार को अविलंब गाय को राष्ट्र माता घोषित करना चाहिए। धर्म रक्षा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि वर्तमान युग में गायों की स्थिति बहुत दयनीय है। गाय की रक्षा से ही राष्ट्र की रक्षा होगी। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी अतुल कृष्ण दास महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार को गौ रक्षा एवं संवर्धन हेतु गौ सेवा मंत्रालय बनाना चाहिए। साथ ही एक गोचर बोर्ड का भी गठन हो जिससे गायों के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जा सके। प्रतिनिधि मंडल में महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, स्वामी हरि ओम महाराज, मृदुल कांत शास्त्री आदि मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई